Intra आपको
सुरक्षित तरीके से, बिना किसी पाबंदी के
इंटरनेट ऐक्सेस करने की सुविधा देता है.

Intra आपको डीएनएस फेरबदल से सुरक्षित रखता है. डीएनएस फेरबदल एक ऐसा सायबर हमला है जिसका इस्तेमाल समाचार की वेबसाइटों, सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म, और मैसेजिंग ऐप्लिकेशन के ऐक्सेस को ब्लॉक करने में किया जाता है.

INTRA डाउनलोड करें

01

more open internet access

ज़्यादा आज़ादी के साथ इंटरनेट ऐक्सेस करने की सुविधा पाएं

डीएनएस फेरबदल की वजह से ब्लॉक की गई वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन को Intra की मदद से ऐक्सेस किया जा सकता है. डीएनएस फेरबदल, ऑनलाइन सेंसरशिप के सबसे सामान्य तरीकों में से एक है.

02

protection from digital attacks

डिजिटल हमले से सुरक्षा पाएं

Intra आपको फ़िशिंग और मैलवेयर से सुरक्षित रखता है. ऐसे हमले, उपयोगकर्ताओं के नाम और पासवर्ड जैसी निजी जानकारी चुराने के लिए किए जाते हैं. इसके अलावा, फ़र्ज़ी वेबसाइटों पर रीडायरेक्ट करके आपके डिवाइस में सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है.

03

unlimited protection with one click

बस एक क्लिक में, सुरक्षा से जुड़ी कई सुविधाएं पाएं

Intra को इस्तेमाल करना बहुत आसान है — बस इसे चालू करें और बाकी सब इस पर छोड़ दें. Intra से आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा नहीं होगा. साथ ही, अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल किया जा सकेगा.

04

technology you can trust

भरोसेमंद टेक्नोलॉजी पाएं

Intra आपकी जानकारी को किसी के साथ शेयर नहीं करता. साथ ही, इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्लिकेशन और वेबसाइट की जानकारी ट्रैक भी नहीं करता.

Intra आपको अपनी पसंद के हिसाब से, डीएनएस सर्वर की सेवा देने वाली कंपनी चुनने की सुविधा देता है. अपना सर्वर इस्तेमाल करें या डीएनएस सर्वर की सेवा देने वाली Cloudflare या Google जैसी लोकप्रिय कंपनियों में से किसी एक को चुनें.

यह कैसे काम करता है

Intra, इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) करके, उसे सार्वजनिक डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) सर्वर तक पहुंचाता है डीएनएस सर्वर, संपर्क सूची की तरह काम करते हैं — इंटरनेट इस्तेमाल करते समय आपका डीएनएस सर्वर, वेबसाइट पर जाने या किसी ऐप्लिकेशन को खोलने के लिए सटीक पता उपलब्ध कराता है.

हालांकि, डीएनएस सर्वर में छेड़छाड़ करके, किसी वेबसाइट का ऐक्सेस ब्लॉक किया जा सकता है या फ़र्ज़ी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट किया जा सकता है. Intra आपके Android डिवाइस पर, डीएनएस सर्वर से कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करके, यह पक्का करने में मदद करता है कि नतीजों में फेरबदल न किया जा सके और आप सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएं.

Intra, Android के 4.0 और इसके बाद के वर्शन पर काम करता है. कुछ ही देर में इस्तेमाल करना शुरू करें.